इस चिट्ठे पर प्रकाशित सभी विचारों के लिये लेखक स्वयं उत्तरदायी है। संपादन मंडल का लेखक की राय से सहमत होना अनिवार्य नहीं है। -संपादक

मुकेश की ललक और उसके पीछे



फोर्ब्स की सूची में कुल 32 अरब डॉलर की हैसियत के साथ मुकेश अंबानी सबसे धनी भारतीय बन गए हैं। फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी वार्षिक धनी लोगों की सूची में मुकेश अंबानी स्‍टील निर्माता लक्ष्‍मी मित्तल और अपने छोटे भाई अनिल अंबानी से काफी आगे हैं. सूची में 30 अरब डॉलर के साथ लक्ष्‍मी मित्तल दूसरे नंबर पर जबकि 17.5 अरब डॉलर के साथ अनिल अंबानी तीसरे पायदान पर हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कि मुंबई में टैक्सी के परमिट के लिए मराठी की अनिवार्य संबंधी विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि मुंबई महानगर पूरे भारत का है.

उन्होंने लंदन स्कूल आफ इकानामिक्स में राज्य सभा सदस्य एन के सिंह की किताब ‘नाट बाई रीजन एलोन: पालिटिक्स आफ चेंज’ पर परिचर्चा के दौरान कहा ‘‘हम पहले भारतीय हैं. मुंबई, चेन्नई और दिल्ली हर भारतीय के हैं. यही वास्तविकता है.’’ अंबानी ने कहा कि भारत की कंपनियां जहां औद्योगिक उदारीकरण के बाद लाईसेंस राज के चंगुल से निकल चुकी हैं वहीं मुंबई के गरीब टैक्सी वाले अभी भी लाईसेंस राज के शिकंजे से मुक्त नहीं हुए हैं.

टैक्सी ड्राईवर विवाद के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में अंबानी ने कहा कि वास्तविक चुनौती यह है कि भारत हर साल 1. 5 करोड़ से दो करोड़ नए रोजगार पैदा कर सकता है या नहीं.

No comments:

विजेट आपके ब्लॉग पर