इस चिट्ठे पर प्रकाशित सभी विचारों के लिये लेखक स्वयं उत्तरदायी है। संपादन मंडल का लेखक की राय से सहमत होना अनिवार्य नहीं है। -संपादक
Showing posts with label hindi. Show all posts
Showing posts with label hindi. Show all posts

बीजेपी नेता नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह कांग्रेस को १२५ साल की बुढ़िया कहा उस से तो साफ ज़ाहिर होता है की वह अपनी पार्टी के सदस्यों को या फिर अपने आप को जवान समझते है, बुढा नही।

उनके ब्यान से कांग्रेस अब बुढ़िया हो गई है, लेकिन मोदी जी क्या कही से जवान दिखते है?

क्या करे चुनाव के कारण पता नही नेता जी क्या-क्या बोल पढ़ते है उन्हें ख़ुद पता नही होता।

गांधी की निशानियाँ

विजय माल्या राष्ट्रपिता की निशानियाँ ख़रीद कर लाए- एक ख़बर
सही बात है, उनको इस बात का बेहद दुख रहा होगा कि उनके इतने प्रयासों के बावजूद बापू की निशानियाँ बच कैसे गईं!

बापू की धरोहर की नीलामी

महात्मा गाँधी जिन्हें हम बापू के नाम से जानते है, जिन्हें भारत में राष्ट्रपिता का दर्जा प्राप्त है आज उन्ही की धरोहर की नीलामी न्यूयार्क में होने जा रही है। भारत सरकार क्या इस नीलामी रोकने में सफल हो पाएगी या बापू की इस धरोहर का तमाशा बनते देखेगी। असल में देखना यह है कि भारतीय जनता और खासतौर पर युवा पीढ़ी इस के खिलाफ़ आवाज़ उठाती है या नही। क्या बापू कि याद आज भी भारतवासियों में जिंदा है या नही? अगर भारतीय जनता एकजुट होकर न्यूयार्क कि नीलामी संस्था एंटीकोरम आक्शनर्स के खिलाफ़ शांतिपूर्वक ढंग से आवाज़ उठाए तो शायद यह नीलामी रोकी जा सकती है। साथ ही दुनिया को यह भी साबित किया जा सकता है कि भारत के लोग अपने बापू की अनमोल धरोहर को ऐसे ही किसी ओर के हाथ में बेच नही सकते।

दुनिया में फैलता आतंकवाद

अब तक आतंकवादी पीछे से वार करते आए थे लेकिन मुंबई हमले के बाद आतंकवादियों के होसले इतने बुलंद हो गए है कि पीछे की जगह सामने से वार करने लगे है। हाल ही में हुए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए हमले ने साबित कर दिया कि पाकिस्तान दुनिया के लिए सुरक्षित नहीं है। अगर यह सब भारत के साथ होता तो इसका परिणाम आपसी दुश्मनी निकलता लेकिन श्रीलंकाई टीम पर हुए हमले से यह साफ़ ज़ाहिर होता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केन्द्र बन चुका है और यह पुरी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है।
विजेट आपके ब्लॉग पर