इस चिट्ठे पर प्रकाशित सभी विचारों के लिये लेखक स्वयं उत्तरदायी है। संपादन मंडल का लेखक की राय से सहमत होना अनिवार्य नहीं है। -संपादक
Showing posts with label Pakistan. Show all posts
Showing posts with label Pakistan. Show all posts

पड़ोसी देश के नाम पर सियासत


सोनिया गांधी और उनके परिवार के वजूद पर हमला करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज जब वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के वजूद पर सवाल किए जा रहे हैं तो भाजपा नेता तिलमिलाए हुए हैं. भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी के पाकिस्तानी मूल पर सवाल उठाने वाले शकील के बयान पर पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व पीएम आइ के गुजराल की याद दिलाते हुए कहा कि दोनों ही पाकिस्तान से आए थे और प्रधानमंत्री बनें. रविशंकर ने कांग्रेस से पूछा है कि क्या शकील का बयान पार्टी का अधिकृत बयान माना जाए?.

गौरतलब है कि शकील अहमद ने रविवार को राजस्थान के सीकर में एक कार्यक्रम में आडवाणी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह सेवा के लिए नहीं बल्कि मेवा के लिए पाकिस्तान से भारत आए थे. उन्होंने सत्ता के लिए हिंदुत्व को मुद्दा बनाया और फिर भूल गए. भाजपा प्रवक्ता रविशंकर ने सोमवार को यहां शकील के बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. विभाजन के बाद कई हिंदू पाकिस्तान Read This Blog (Click Here)

बहादुर लड़की मलाला


केवल 14 साल की उम्र में ही हिम्मत और साहस का परिचय देने वाली पाकिस्तान की बहादुर लड़की मलाला यूसुफजई को 2013 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामजद किया है. एक समाचार एजेंसी के अनुसार नॉर्वे की संसद में सत्ता पक्ष के सांसदों ने मलाला का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉर्वे की नोबेल कमेटी को भेजा है. नॉर्वे की संसद के सदस्यों ने प्रस्ताव रखा है कि मलाला को लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष करने पर 2013 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाए.
गौरतलब है कि अपने जज्बे से विश्व को संदेश देने वाली मलाला यूसुफजई को नौ अक्तूबर को तहरीके-तालिबान ने स्वात घाटी में स्कूल बस में घुस कर गोली मार दी थी. इसके बाद जख्मी मलाला का पहले पाकिस्तान के सैनिक अस्पताल में इलाज हुआ Read This Blog (Click Here)

दुनिया में फैलता आतंकवाद

अब तक आतंकवादी पीछे से वार करते आए थे लेकिन मुंबई हमले के बाद आतंकवादियों के होसले इतने बुलंद हो गए है कि पीछे की जगह सामने से वार करने लगे है। हाल ही में हुए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए हमले ने साबित कर दिया कि पाकिस्तान दुनिया के लिए सुरक्षित नहीं है। अगर यह सब भारत के साथ होता तो इसका परिणाम आपसी दुश्मनी निकलता लेकिन श्रीलंकाई टीम पर हुए हमले से यह साफ़ ज़ाहिर होता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केन्द्र बन चुका है और यह पुरी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है।
विजेट आपके ब्लॉग पर