इस चिट्ठे पर प्रकाशित सभी विचारों के लिये लेखक स्वयं उत्तरदायी है। संपादन मंडल का लेखक की राय से सहमत होना अनिवार्य नहीं है। -संपादक
Showing posts with label Akhilesh Yadav. Show all posts
Showing posts with label Akhilesh Yadav. Show all posts

यह बाप-बेटे में तनातनी की शुरुआत तो नहीं !!


भारतीय समाज की प्रवृति कुछ इस तरह की है जहां पिता अपने पुत्र को अपने जैसे मलाईदार पद पर देखना चाहता है. भारतीय राजनीति भी इससे अछूती नहीं है. भारत में राजनीति में परिवारवाद एक आम बात है. पिता के बाद पुत्र सत्ता की बागडोर संभाले इसका अपना ही इतिहास रहा है. राजनीति में परिवारवाद की परंपरा शुरू करने वाले कांग्रेस में आज इसलिए उत्साह और खुशी है क्योंकि नेहरू-गांधी परिवार के युवराज राहुल गांधी को परंपरा के मुताबिक वह जगह मिली है जिसके वह हकदार हैं. लेकिन कहीं न कहीं मन में यह संदेह भी उठता है कि क्या राहुल गांधी को पार्टी की बागडोर सौंपना पार्टी के हित में होगा?


आजकल इसी तरह की सोच उत्तर प्रदेश के क्षत्रप मुलायम सिंह यादव अपने मन में पाले हुए हैं. तभी तो जो काम उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टी बसपा और बीजेपी को करना चाहिए खुद मुलायम सिंह कर रहे हैं. वह उत्तर प्रदेश में जगह-जगह जाकर अपने पुत्र अखिलेश यादव की सरकार को सार्वजनिक रूप से नसीहत तो दे ही रहे हैं साथ ही कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं. उन्होंने पार्टी के कई बड़े नेताओं को जमकर लताड़ा. उन्होंने नौकरशाही के बेकाबू…… Read This Blog (Click Here)

सीबीआई से कब तक भागेंगे मुलायम जी !!


संप्रग सरकार के लिए बैसाखी के रूप में अपने आप को स्थापित कर चुके मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) आजकल किसी एक वजह से बहुत ज्यादा परेशान हैं. वजह है सीबीआई का खौफ. वैसे केंद्र सरकार के होते हुए ऐसी कोई लपट नहीं है जो मुलायम के करीब पहुंच सके. लेकिन जिस तरह सुप्रीम कोर्ट उनके परिवार के उपर सीबीआई जांच के मामले को तवज्जो दे रही है उससे तो यही लगता है कि मुलायम अब ज्यादा दिन तक जांच से दूर नहीं भाग सकते.

सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और उनके बेटों अखिलेश यादव तथा प्रतीक के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश को बरकरार रखा है. हालांकि कोर्ट ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की पुनर्विचार याचिका मंजूर करते हुए उन्हें राहत प्रदान कर दी है. प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति एचएल दत्तू की पीठ ने मुलायम, उनके पुत्र Read More (Click Here)
विजेट आपके ब्लॉग पर