एक दौर था जब भारतीय फिल्मों में
कॉमेडी नाममात्र के लिए हुआ करती थी. उस समय निर्देशकों के सामने यह चुनौती थी कि
वह कैसे अपनी फिल्म की तीन घंटे की अवधि को पूरा करें. इसके लिए वह बीच-बीच में
कॉमेडी के सीन को डाल देते थे. उस दौर में ऐसे कम ही निर्देशक थे जो कॉमेडी आधारित
फिल्म बनाने की जहमत उठा सकते थे. लेकिन जब से फिल्म.......... Read
This blog Click Here
रेल बजट से इस बार क्या है उम्मीद ?
जब 16 अप्रैल, 1853 को भारत में पहली
बार यात्री ट्रेन चलाई गई थी तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) दुनिया के सबसे बड़े
रेल नटर्वकों में से एक होगी. परिवहन में भारतीय रेलवे (Indian Railway) ही ऐसा विभाग है
जिसके साथ आम से लेकर खास हर किसी के साथ भावनात्मक जुड़ाव है. इसमें कोई शक नहीं
है कि यह भारत में करोड़ो लोगों के खासकर मध्यम वर्ग के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा
है.
हर बार की तरह इस बार भी लोगों को रेल मंत्री से ढेरों
उम्मीदे हैं. रेल बजट (Rail
Budget) को लेकर कयासों का बाजार पूरी तरह से गर्म है. भारतीय.... Read This Article (Click Here)
डेविड कैमरन की क्या है मंशा !!
46 साल के
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपने दल बल के साथ भारत यात्रा पर हैं. अपने
इस हाई प्रोफाइल यात्रा में इस बार कैमरन का अंदाज कुछ बदला-बदला सा दिख रहा रहा
है. ऐसा लग रहा है जैसे वह भारतीयों का दिल जीतने के लिए वह सब कुछ करना चाह रहे
हैं जो उनके पूर्ववर्ती नेताओं ने नहीं किया.
वैसे प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपनी इस यात्रा के लिए बहुत
पहले ही जमीन तैयार कर ली थी. यह यात्रा उनके और उनके देश के लिए सकारात्मक हो
इसलिए वह चुनिंदा एशियाई टेलीविजन चैनलों और दूसरे माध्यमों के जरिए भारत और उससे
जुड़ी अर्थव्यवस्था का बखान करने लगे. उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह सचिन
तेंदुलकर के प्रशंसक हैं और उन्हें भारत की मसालेदार करी काफी पसंद है.
तीन दिन की भारत यात्रा पर सोमवार को पहुंचे कैमरन ने भारत को
सदी की महान ताकत बताते हुए कहा कि इस देश की जबरदस्त आर्थिक वृद्धि के बल पर यह 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी
अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. भारत का बखान.................. Read This Article (Click Here)
श्रम संगठनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल
मंगलवार सुबह सरकार और श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता असफल हो जाने के बाद श्रम संगठनों की बुधवार से प्रस्तावित दो दिनों के भारत बंद का रास्ता करीब-करीब साफ हो गया है. ट्रेड यूनियनों ने कहा कि रक्षा मंत्री ए के एंटनी की अध्यक्षता वाली समिति उन्हें कोई ठोस प्रस्ताव देने में विफल रही. उनकी जो मांग थी उसे स्वीकार नहीं किया. देश के श्रम संगठनों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया है.
जिन श्रम संगठनों ने राष्ट्रव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है उसमें शामिल हैं भारतीय मजदूर संघ, इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस, हिंद मजदूर सभा, सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन, ऑल इंडिया यूनाइटेड... Read This Article (Click Here)
सुखदेव सिंह नामधारी: क्या सोचा था और क्या हो गया
सफलता की उंचाइयों पर पहुंचने के लिए
जो व्यक्ति शॉर्टकट तरीका अपनाता है उसे एक दिन जरूर अर्श से फर्श पर आना पड़ता है.
पहले पोंटी चढ्डा की मौत ने इस बात को साबित किया, अब उसकी मौत की वजह से सवालों के घेरे में आए सुखदेव सिंह नामधारी के नाम
का मुहर लगना इस बात को पूरी तरह से सिद्ध करता है.
दिल्ली पुलिस ने शराब माफिया पोन्टी
चड्ढा और उसके भाई हरदीप की हत्या के मामले में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के
बर्खास्त चेयरमैन एसएस नामधारी, उसके गार्ड सचिन
त्यागी और दूसरे लोगों के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट दायर की है. इसमें नामधारी पर
पोन्टी के भाई हरदीप को गोली मारने का आरोप है.
वैसे दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने
चढ्ढा बंधु हत्याकांड में दाखिल चार्जशीट में वारदात के पीछे नामधारी के हाथ पर
मुहर लगा दी है. इस पूरी घटना से पता चलता है कि नामधारी इस घटना को अंजाम देने के
लिए बहुत पहले ही सोच-विचार कर चुका...... Read This Blog (Click Here)
Labels:
chargesheet,
delhi police,
Hardeep Chadha,
New Delhi,
Ponty Chadha
क्या जेल के अंदर से ही कांडा चल रहा है चाल ?
पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा की आत्महत्या का रहस्य
अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं कि मामले ने एक और तूल पकड़ा है. गीतिका शर्मा की मां
अनुराधा शर्मा जो पिछले कई दिनों से अपनी बेटी की मौत से परेशान थीं, ने शुक्रवार शाम
अपने घर में खुद को फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि अनुराधा शर्मा ने
उसी फ्लैट के उसी कमरे में जान दी है जिसमें पिछले साल 4 अगस्त की रात को
उनकी बेटी गीतिका ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी.
इस घटना के बाद गोपाल कांडा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने
का एक और मामला दर्ज किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि अनुराधा ने दो पेज का
सूइसाइड नोट लिखा है जिसमें उन्होंने अपनी मौत का कारण एमडीएलआर एयरलाइंस के मालिक---- Read This Article (Click Here)
ओपनर जाफर ने अभी उम्मीद नहीं खोई
इस समय भारतीय क्रिकेट टीम ओपनर की
समस्याओं से जूझ रही है. सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने अपनी
बल्लेबाजी से दर्शकों को निराश किया है. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही थी कि कि
आगामी आस्ट्रेलिया सीरीज के साथ अनुभवी ओपनर वसीम जाफर को खेलने का मौका मिलेगा
लेकिन इस बार भी उन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया.
आपको बता दें कि वसीम जाफर को अप्रैल
2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में
खेले गए टेस्ट मैच के बाद टीम में शामिल नहीं किया गया है, बावजूद इसके कि लगातार घरेलू क्रिकेट में उन्होंने खुद को साबित किया.
उन्होंने मुंबई के खिलाफ ईरानी कप मैच में शेष भारत के लिये शतक जमाकर फॉर्म जाहिर
कर दिया था. लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा न दिखाकर आस्ट्रेलिया सीरीज के लिए
गौतम गंभीर की जगह शिखर धवन को टीम में जगह दी.
रणजी टीम मुंबई की तरफ से खेलने वाले
वसीम जाफर का जन्म 16 फरवरी, 1978 को मुंबई में हुआ. जाफर शुरू से ही घरेलू क्रिकेट के लिए सफल खिलाड़ी...... Read This Article (Click Here)
सौदा पाने के लिए दलालों ने बुना जाल
भारत के हथियार और अन्य दूसरों उपकरणों के बाजारों पर विदेशी
कंपनियों की कैसी नजरें हैं इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये कंपनियां
भारत के रक्षा क्षेत्र से सौदा करने के लिए लड़कियों का भी इस्तेमाल करते थे. इटली
की जांच एजेंसी ने सौदे के लिए बिचौलिये के बीच बातचीत का ब्यौरा इटली के कोर्ट
में पेश किया है. इसी बातचीत के जरिए पता चला है कि तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एस.
पी. त्यागी तक पहुंच बनाने के लिए पैसे के साथ-साथ लड़कियों का भी इस्तेमाल किया
गया था.
इटली के जांचकर्ताओं ने यह पाया है कि एस. पी. त्यागी तक
पहुंचने के लिए दलालों ने इसी लड़की के जरिए त्यागी के रिश्तेदारों से संपर्क साधा
खासकर जूली त्यागी से, जिसे इस
मामले में रकम दिए जाने का दावा किया जा रहा है. जांच रिपोर्ट के मुताबिक, डील के लिए त्यागी
परिवार से समझौता हुआ था लेकिन रकम जूली त्यागी को सौंपी गई थी. त्यागी परिवार के
सदस्यों और अगस्ता-वेस्टलैंड के बिचौलियों के बीच दोस्ती की शुरुआत...... Read This Blog (http://bit.ly/12n9VCE)
Labels:
bofors,
chopper scam,
ex iaf chief,
finmeccanica,
iaf chief sp tyagi,
iaf chiif,
sp tyagi
खतरे में युवा पहलवानों का भविष्य
ओलंपिक खेलों से कुश्ती खेल को हटाए जाने के अंतरराष्ट्रीय
ओलंपिक समिति (आईओसी) के फैसले से भारत में हड़कंप मचा हुआ है. खेल से जुड़ा हर
व्यक्ति इस बात से परेशान है कि कैसे कोई कुश्ती जैसे महत्वपूर्ण खेल को ओलंपिक से
हटा सकता है जिसमें भारत ने हाल के वर्षो में एक नई उड़ान भरी थी. देश के पहलवानों
को आशंका है कि इस फैसले से देश में कुश्ती को लेकर जो नया उत्साह पैदा हुआ था वह
समाप्त हो जाएगा.
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मंगलवार
को कुश्ती को 2020 ओलंपिक
खेलों के कार्यक्रम से हटा दिया है. 25 नए खेलों को 2020 के ओलंपिक खेलों में शामिल करने का प्रस्ताव आईओसी के 125वें सत्र में रखा
जाएगा जो कि सात से 10 सितंबर तक
अर्जेंटीना में होगा. आईओसी का यह फैसला नए खेलों को ओलंपिक में शामिल करने के लिए
है. कुश्ती की जगह कौन सा खेल ओलंपिक का हिस्सा बनेगा, इसका फैसला मई में
होगा. यह खेल हालांकि 2016
में
रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक....... Read This Blog (Click Here)
सावधान! आपके करीबी ही होते हैं बाल यौन शोषण के अपराधी
भारत में
बाल यौन शोषण एक गंभीर समस्या है. आए दिन देश में ऐसी कई घटनाएं घटती हैं जिनकी
जितनी भी भर्त्सना की जाए उतनी ही कम है. बच्चों को डरा धमकाकर उनका यौन शोषण करना
न केवल आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों की समस्या है बल्कि इसके वह लोग भी
शिकार होते हैं जो सुख-सुविधाओं से पूरी तरह से सम्पन होते हैं.
दुनिया को
अपनी संगीत के जादू से अपनी ओर खींचने वाले सितारवादक रवि शंकर की बेटी अनुष्का
शंकर ने कहा है कि बचपन में उन्होंने भी कई तरह के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न को
झेला है. वह भी उस व्यक्ति के हाथों जिस पर उनके अभिभावकों ने आंख मूंद कर भरोसा
किया था.
अकसर देखा
जाता है कि बच्चों के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न को हम या तो अनदेखा कर देते हैं या
फिर बात न फैले इसलिए इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाते. एक शोध में पाया गया है कि
बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न वही लोग करते हैं जो उनके करीब हैं या फिर वो जो उन्हें
जानते हैं. विभिन्न तरह के जागरुकता कार्यक्रम में अभिभावकों को सलाह दी जाती है
कि वह अपने बच्चों को किसी भी स्थिति में अकेला न छोड़ें.... Read This Blog (Click Here)
Subscribe to:
Posts (Atom)
Read in your own script
Roman(English),
Gujarati,
Bangla,
Oriya,
Gurmukhi (Punjabi),
Telugu,
Tamil,
Kannada,
Malayalam,
Devnagari (Hindi)
Via chitthajagat.in
